Fruits Name in Hindi and English【फलों के नाम】चित्र सहित

Table of Contents

Whatsapp Channel
Telegram channel

Fruits Name in Hindi | हिंदी में फलों के नाम | Fruits Name Hindi Mein | 20 Fruits Name in Hindi | Fruits Name in Hindi and English

रोजाना फलों का सेवन करना हमें एकदम स्वस्थ रखता है, जिससे हमें दिनभर काम करने के लिए ऊर्जा मिलती है, छोटे बच्चों को रोज फल खाने चाहिए साथ ही इसके बारे में उन्हें जानकारी भी होनी चाहिए।

आज इस पोस्ट में हम भारत में पाए जाने वाले प्रमुख फलों के नाम तथा उनसे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारीयों के बारे में भी बात करेंगे उम्मीद करता हूँ आपको यह पसंद आएगा।

Fruits Name in Hindi
Fruits Name in Hindi and English| हिंदी में फलों के नाम | Fruits Name Hindi Mein

Fruits Name in Hindi –

Apple (सेब) :

Fruits Name in Hindi

Apple – एप्पल = सेब

सेब पहाड़ी भागों में पैदा होने वाला फल है, हिमालय के उत्तर पश्चिमी भाग में लगभग 2700 मीटर तक की ऊंचाई पर पैदा होता है, भारत में सेब की खेती विशेषतः उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में की जाती है, सेब मुख्यतः मध्य एशिया का फल है।

बाद में सेब को यूरोप में भी उगाया जाने लगा, सेब को एशिया और यूरोप से उत्तरी अमेरिका बेचा जाता है, यूनान और यूरोप में सेब का धार्मिक महत्व भी है।

‘एन एप्पल ए डे, कीप्स डॉक्टर अवे’ अंग्रेजी की यह एक बहुत प्रसिद्ध कहावत है, जिसके अनुसार रोज एक सेब खाने से डॉक्टर से दूर रहा जा सकता है।

Banana (केला) :

Banan Fruits Name in Hindi Fruits Name in Hindi

Banana – बनाना = केला

केला एक घासदार पौधा है जो मूसा प्रजाति के अंतर्गत आता है, इस पौधे पर लगने वाले फल को केला कहते है, सर्वप्रथम इसकी खेती पापुआ न्यू गिनी जो कि दक्षिण पूर्व एशिया के उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में स्थित है।

वर्तमान में केले की खेती सम्पूर्ण उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में की जाती है, केले का पौधा एकबीजपत्री होता है, जिसका वंश मूसा परेडसिका है।

केले की खेती सजावट के लिए की जाती है, इसके अतिरिक्त इसके पौधों से रेशे और सजावट के लिए इसका प्रयोग किया जाता है।

फल लगने के समय केले पर मैरून कलर का एक फूल आता है, इसके बाद फल एक गुच्छे के रूप में लगते है, गुच्छे में पंक्तियों के रूप में लगते है और एक पंक्ति में 5 से लेकर 15 केले होते है।

Coconut (नारियल) :

Fruits Name in Hindi
Fruits Name in Hindi

Coconut – कोकोनट = नारियल

नारियल के पेड का तना काफी लंबा और शाखा रहित होता है, यह बहुवर्षी एवं एकबीजपत्री पौधा है, इसके तने के ऊपरी सिरे पर लंबी पत्तियों का मुकुट होता है।

नारियल के पेड समुद्र के किनारे नमकीन जगह पर पाए जाते है और भारत में यह केरल,पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में खूब उगते हैं, तथा महाराष्ट्र में मुंबई तथा तटीय क्षेत्रों व गोआ में भी ये उगते है।

कच्चे नारियल का पानी बहुत प्रसिद्ध है यह पीने में मीठा होता है, कच्चा फल हिन्दुओं के धार्मिक अनुष्ठानों में प्रयुक्त होता है, सूखे हुए नारियल से तेल निकाला जाता है।

Guava (अमरूद) :

Guvava Fruits Name in Hindi Fruits Name in Hindi

Guava – ग्वावा = अमरूद, जामफल (Jamfal)

अमरूद सम्पूर्ण भारतवर्ष में अधिकांश घरों या ग्रामीण इलाकों में पाया जाने वाला फल है, इसका स्वाद खट्टा, मीठा और फीका दो तीन तरह का होता है, यह स्वादिष्ट होने साथ-साथ बहुत पौष्टिक भी होता है।

कुछ पाश्चात्य वैज्ञानिकों का कहना है कि अमरूद को पूर्तगालियों के द्वारा भारत में लाया गया है, इसके साथ यह भी कहते है कि अमरूद का पेड़ (Guava Tree) भारतवर्ष के कई स्थानों पर जंगलों में होता है।

लेकिन सच यह है कि अन्य जंगली फलों आम, केला आदि के समान इसकी उपज प्राचीन काल से ही भारत में हो रही है तथा अमरूद यहाँ का ही एक मूल फल है।

गरम और शुष्क जलवायु इसके लिए सबसे उपयुक्त है और इसे हर प्रकार की मिट्टी में उगाया जा सकता है, बलुई दोमट मिट्टी अमरूद के लिए सबसे आदर्श मिट्टी है, भारत में अमरूद की सबसे प्रसिद्ध किस्में, इलाहाबादी सफेदा, लाल गूदेवाला, अमरूद सेब, करेला, बेदाना तथा चित्तीदार आदि प्रमुख है।

Mango (आम) :

Mango Fruits Name in Hindi Fruits Name in Hindi

Mango – मैंगो = आम

आम को फलों का राज्य कहा जाता है, यह एक प्रकार का रसीला फल होता है, आम का वैज्ञानिक नाम मैंगीफेरा इंडिका होता है।

पहले इस फल की प्रजाति केवल भारतीय उपमहाद्वीप में मिलती थी, इसके बाद धीरे-धीरे अन्य देशों में यह फ़ाइल गया।

भारत के साथ ही पाकिस्तान और फिलीपींस में इसे राष्ट्रीय फल और बंगलसदेश में इसके पेड को राष्ट्रीय पेड़ का दर्ज प्राप्त है।

Fruits Name Hindi Mein –

Lemon (नींबू) :

Fruits Name in Hindi

Lemon – लेमन = नींबू

नींबू एक पीले रंग का एक रसीला फल है, इसके रस का स्वाद खट्टा होता है, विटामिन सी से भरपूर नीबू स्फूर्तिदायक और रोग निवारक फल है।

इसके रस में ५% साइट्रिक अम्ल होता है तथा जिसका pH मान २ से ३ तक होता है, किण्वन प्रक्रिया के विकास के पहले नींबू ही साइट्रिक अम्ल का सर्वप्रमुख स्रोत था।

मुगल काल में नीबू को शाही फल माना जाता था, नींबू की उत्पत्ति कहाँ हुई इसके बारे में कोई ठोस प्रमाण नहीं है परन्तु आमतौर पर लोग यही मानते हैं कि यह पौधा मूल रूप से भारत, उत्तरी म्यांमार एवं चीन में पाया जाता है।

Orange (संतरा) :

Fruits Name in Hindi
Fruits Name in Hindi

Orange – ऑरेंज = संतरा

संतरा एक रसीला फल होता है, यह गर्मियों में तैयार होता है, अच्छी तरह से पके हुए संतरे का स्वाद खट्टा – मीठा होता है, जो बहुत अच्छा लगता है।

संतरे की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें पाए जाने वाले डेक्स्ट्रोज, फ्रुक्टोज, खनिज एवं विटामिन शरीर में पहुंचते ही ऊर्जा देना प्रारंभ कर देते हैं।

Papaya (पपीता) :

Papaya Fruits Name in Hindi Fruits Name in Hindi

Papaya – पपाया = पपीता

उष्ण समशीतोष्ण जलवायु वाले प्रदेशों में, इसको उगाया जा सकता है, पपीते का वैज्ञानिक नाम कॅरिका पपया (Carica Papaya) है, यह केरीकेसी (Caricaceae) फेमिली का पौधा है।

पपीते में ए, बी, डी विटामिन और केल्शियम, लोहा, प्रोटीन आदि तत्त्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते है, इसके कच्चे और पके फल दोनों ही उपयोग में आते हैं, कच्ची अवस्था में पपीते का रंग का होता है और पकने के बाद यह पीले-गेरुआ रंग का हो जाता है।

Pineapple (अनानास) :

Fruits Name in Hindi

Pineapple – पाइनएप्पल = अनानास या अनन्नास

अनानास एक उष्णकटिबन्धीय पौधे के फल का सामान्य नाम है, अगर तकनीकी दृष्टि से देखा जाए तो, अनानास अनेक फलों के समूह का विलय हो कर निकलता है।

अनानास को काट कर या इसका रस निकालकर खाया जाता है, इसमें एक ऐसा एंजाइम पाया जाता है, जिससे यदि अनानास के टुकड़े को मुंह में कुछ देर रखा जाए तो यह हमारे शरीर को ही खाने लगता है, लेकिन जैसे ही यह हमारे पेट में जाता है तो पेट में मौजूद अमल से क्रिया करने के बाद यह निष्क्रिय हो जाता है।

Watermelon (तरबूज) :

Watermelon Fruits Name in Hindi Fruits Name in Hindi

Watermelon – वॉटरमेलन = तरबूज

तरबूज गर्मियों में पैदा होने वाला फल है, पारंपरिक रूप से इसे गर्मी में खाना अच्छा रहता है, क्योंकि इसमें 97% तक पानी होता है जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करते है।

यह फल बाहर से हर तथा अंदर से लाल, पीला, सफेद इत्यादि रंगों में आता है, भारत में मुख्यतः अंदर से लाल रंग के तरबूज ही देखने को मिलते है।

तरबूज हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा फल है, भारत में अलग-अलग जगहों पर इसे अलग नामों से पुकार जाता है, जैसे राजस्थान के कुछ भागों में “मतीरा” और हरियाणा के कुछ भागों में इसे “हदवाना” के नाम से भी जाना जाता है।

हिंदी में फलों के नाम –

Apricots (खुबानी) :

Apricots Fruits Name in Hindi Fruits Name in Hindi

Apricots – एप्रीकोट्स = खुबानी

खुबानी को अंग्रेजी में एप्रीकोट कहा जाता है, यह एक ऐसा फल है जो खाने में तो स्वादिष्ट है साथ ही स्वास्थ्य के लिए भी बहुत लाभकारी है।

भारत में खुबानी की खेती पहाड़ी प्रदेशों जैसे – जम्मू और कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश आदि में होती है, पीले या नारंगी रंग के दिखने वाले इस फल में विटामिन-ए, सी, ई की भरपूर मात्रा उपलब्ध होते है।

इस फल को ताजा खाया जा सकता है साथ ही इसे सूखा कर सूखे मेवे के रूप में भी प्रयोग किया जा सकता है।

Cherry (चेरी) :

Cherry Fruits Name in Hindi Fruits Name in Hindi

Cherry – चेरी = चेरी, (आलूबालू, गिलास)

चेरी एक खट्टा-मीठा गुठली वाला फल है, इसका रंग लाल, काला या पीला होता है और इसका आकार आधे से सवा इंच के व्यास (डायामीटर) का गोला होता है।

चेरी को आलूबालू या गिलास भी कहा जाता है, भारत में अलग-अलग जगहों पर भाषा परिवर्तन के कारण इसके कई सारे नाम है।

भारत में चेरी की खेती, उत्तराखंड, कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तर पूर्वी राज्यों में की जाती है।

Custard Apple (शरीफा) –

Fruits Name in Hindi

Custard Apple – कस्टर्ड एप्पल = शरीफा, सीताफल

“शरीफा” या “सीताफल” एक छोटे पतझड़ी और हमेशा हरे रहने वाले उष्ण पेड़ का फल है, जो अक्सर दक्षिण पूर्व एशिया अफ्रीका और भारत में पाया जाता है।

इसके फल का आकार हार्ट के जैसा होता है, शायद इसीलिए इस फल को बुल्स हार्ट भी कहा जाता है।

सीताफल को पेड़ से पकने से पहले तोड़ा जाता है, पकने के बाद यह फल पीला और भूरे रंग का होता है, इसका गुदा अक्सर सफेद और मुलायम होता है, लेकिन चटकीले लाल रंग, हल्के लाल रंग और हल्के गुलाबी रंग का होता है।

इसका स्वाद सौम्य, मीठा और खाने पर हल्का दरदरा होता है, इसके बीज काले और चमकीले होते है, जो खाने के योग्य नहीं होते है।

यह आर्टिकल भी पढ़ें –

भाषा किसे कहते है? लिखित मौखिक तथा सांकेतिक भाषा ज्ञान

हिन्दी में एप्लीकेशन कैसे लिखें, 5 Best Examples

हिन्दी वर्णमाला क्या है? हिन्दी वर्णमाला स्वर व्यंजन की पूरी जानकारी

Summery Of Article –

तो दोस्तों, हिंदी में फलों के नाम (Fruits Name in Hindi) के बारे में यह आर्टिकल आपको कैसा लगा हमें जरूर बताएं और यदि इस टॉपिक से जुड़ा आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो उसे नीचे कमेन्ट बॉक्स में लिखना न भूलें, धन्यवाद 🙂

रोज कुछ नया सीखें, हमारे Instagram पेज से जुड़ें!

Leave a Comment