Bihar Ke Jile Ka Naam | बिहार के सभी जिले की लिस्ट | बिहार के सभी जिले का नाम | Bihar Ke Jile Ke Naam | Bihar Ke Jile Ka List | Bihar Ke Jile Ka Nam | Bihar Ke Jile Ki List | बिहार के 38 जिलों का नाम | Bihar Ke 38 Jila Ka Naam
क्षेत्रफल की दृष्टि से 12 वें स्थान पर आने वाला विशाल राज्य, “बिहार”… एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है, हजारों वर्षों पुरानी संस्कृति और आजादी के कई आंदोलनों ने इसका नाम इतिहास में अमर कर दिया है।
Hello Friends, स्वागत है आपका हमारे ब्लॉग पर आज हम बात करने जा रहे है, बिहार के सभी जिलों के बारे में, बिहार के सभी जिले की लिस्ट तथा इसके संभाग और पिनकोड के बारे में भी बात करेंगे, उम्मीद करता हूँ आपको ये जानकारी पसंद आएगी।
Bihar Ke Jile Ka Naam –
बात अगर खाने की हो तो बिहार की इसमें अलग ही पहचान है, यहाँ का सत्तू, चूड़ा-दही और लिट्टी-चोखा पूरे भारत में प्रसिद्ध है।
मिठाईयों में अनरसा की गोली, खाजा, मोतीचूर लड्डू,गया की तिलकुट,थावे (गोपालगंज) के पेरुकिया ,रफीगंज का छेना, यहाँ की खास पसंद है।
प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय, मिथिला क्षेत्र का मधुबनी आर्ट, बोधगया में महाबोधि मंदिर, माता मुंडेश्वरी मंदिर, राजगीर में ब्रह्म कुंड हॉट स्प्रिंग्स केवल भारत ही नहीं, पूरे विश्व में प्रसिद्ध है, इसे देखने देश-विदेश से लोग आते है।
आज के समय में बिहार भले ही पिछड़ा हुआ लगता हो, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब यह पूरी तरह विकसित था, यहाँ लोग दूर-दूर से पढ़ने आते थे, लेकिन समय से साथ आए बाहरी आक्रमण ने यहाँ की संस्कृति शिक्षा और सभ्यता सब कुछ नष्ट कर दिया।
बिहार की प्रशाशन व्यवस्था की बात करें तो इसे सुचारु रूप से चलाने के लिए इसे कई संभागों में बांटा गया है, ये संभाग आगे चलकर जिले में बंटे हुए है, जिले आगे चलकर क्रमशः तहसील और गाँव में विभाजित है।
बिहार राज्य का गठन | 22 मार्च 1912, पहले बंगाल प्रांत का भाग |
राज्य का दर्जा | 26 जनवरी 1950 |
राजधानी तथा सबसे बड़ा शहर | पटना |
जिलों की संख्या | 38 |
लोक सभा, संसदीय क्षेत्र राज्य सभा | 40 सीटें और 16 सीटें |
बिहार विधान परिषद | 75 सीटें |
बिहार विधान सभा | 243 सीटें |
कुल क्षेत्रफल | 36,357 वर्गमील |
क्षेत्रफल की दृष्टि से स्थान | 12 वां स्थान |
प्रमुख स्थानीय भाषाएं | भोजपुरी, मैथिली, मगही, अंगिका, हिन्दी |
राजभाषा और लिपि | हिंदी और देवनागरी |
अतिरिक्त अधिकारिक भाषा | उर्दू |
समय मण्डल | भारतीय मानक समय (UTC+05:30) |
लिंगानुपात | (2011) 918 ♀/1000 ♂ |
बिहार के 38 जिलों का नाम –
राज्य की शाशन व्यवस्था को सुचारु रूप से चलाने के लिए, सम्पूर्ण क्षेत्रफल को प्रमंडल, जिले तथा इसके आगे क्रमशः तहसील और ग्राम पंचायतों में बांटा गया है, बिहार के 38 जिलों के नाम की लिस्ट कुछ इस प्रकार है –
सारण प्रमंडल –
सारण जिला (Saran) | BR – 04 |
गोपालगंज जिला (Gopalganj) | BR – 28 |
सीवान जिला (Siwan) | BR – 29 |
कोसी प्रमंडल –
कोसी प्रमंडल का प्रशासनिक मुख्यालय सहरसा जिले में स्थित है, इस मण्डल के अंतर्गत कुल तीन जिले आते है –
मधेपुरा जिला (Madhepura) | BR – 43 |
सहरसा जिला (Saharsa) | BR – 19 |
सुपौल जिला (Supaul) | BR – 50 |
तिरहुत प्रमंडल –
पहले बिहार में गंगा के उत्तरी भाग को तिरहुत क्षेत्र कहा जाता था, यहाँ के स्थानीय सुल्तान शम्सुद्दीन इलीयास ने तिरहुत सल्तनत की स्थापना की थी। इतिहास में यह क्षेत्र बंगाल राज्य के अंतर्गत था।
सन् 1875 में यह बंगाल से अलग होकर मुजफ्फरपुर और दरभंगा नामक दो जिलों में बँट गयाजो कि अब बिहार राज्य के अन्तर्गत है।
वर्तमान में तिरहुत नाम का कोई स्थान नहीं है, लेकिन मुजफ्फरपुर और दरभंगा जिलों को ही कभी कभी तिरहुत नाम से व्यक्त किया जाता है।
ब्रिटिस शाशन काल भारत में सन 1908 में जारी एक आदेश के तहत तिरहुत को पटना से अलग कर प्रमंडल बनाया गया।
तिरहुत बिहार राज्य के 9 प्रमंडलों में सवसे बड़ा है। इसके अन्तर्गत कुल 6 जिले आते हैं –
मुजफ्फरपुर जिला (Muzaffarpur) | BR – 06 |
पूर्वी चंपारण जिला (East Champaran) | BR – 05 |
पश्चिम चंपारण जिला (West Champaran) | BR – 22 |
सीतामढी जिला (Sitamarhi) | BR – 30 |
वैशाली जिला (Vaishali district) | BR – 31 |
शिवहर जिला (Sheohar) | BR – 55 |
ये आर्टिकल भी पढ़ें –
यूपी के जिले की लिस्ट | Click Here |
एमपी के जिले की लिस्ट | Click Here |
राजस्थान के जिले | Click Here |
दरभंगा प्रमंडल –
दरभंगा, बिहार प्रान्त का एक प्रमंडल (कमिशनरी) है, इसके अंतर्गत कुल तीन जिले, दरभंगा, मधुबनी और समस्तीपुर जिले आते हैं-
दरभंगा (Darbhanga) | BR – 07 |
मधुबनी (Madhubani) | BR – 32 |
समस्तीपुर (Samastipur) | BR – 33 |
पटना प्रमंडल –
पटना प्रमंडल के अंतर्गत कुल 6 जिले आते है, जिनकी सूची कुछ इस प्रकार है –
पटना (Patna) | BR – 01 |
नालंदा (Nalanda) | BR – 21 |
भोजपुर (Bhojpur) | BR – 03 |
बक्सर (Buxar) | BR – 44 |
रोहतास (Rohtas) | BR – 57 |
कैमूर |
पूर्णिया प्रमंडल –
पूर्णिया, बिहार प्रान्त का एक प्रमंडल है, इसे सीमांचल के नाम से भी जाना जाता है, पूर्णिया प्रमंडल के अंतर्गत अररिया, कटिहार, किशनगंज और पूर्णिया जिले आते हैं –
अररिया (Araria) | BR – 38 |
कटिहार (Katihar) | BR – 39 |
किशनगंज (Kishanganj) | BR – 37 |
पूर्णिया (Purnea) | BR – 11 |
भागलपुर प्रमंडल –
भागलपुर प्रमंडल के अंतर्गत दो जिले आते है, जिनके नाम कुछ इस प्रकार है –
बाँका (Banka) | BR – 51 |
भागलपुर (Bhagalpur) | BR – 10 |
मगध प्रमंडल –
मगध मण्डल के अंतर्गत आने वाले जिले की लिस्ट –
औरंगाबाद (Aurangabad) | BR – 26 |
नवादा (Nawada) | BR – 27 |
गया (Gaya) | BR – 02 |
जहानाबाद (Jehanabad) | BR – 25 |
अरवल (Arwal) | BR – 56 |
मुंगेर प्रमंडल –
मुंगेर प्रमंडल, बिहार के बड़े प्रमंडलों में से एक है, इसके अंतर्गत कुल 6 जिले, जमुई, खगड़िया, मुंगेर, लखीसराय, बेगूसराय और शेखपुरा आते है –
जमुई (Jamui) | BR – 46 |
खगड़िया (Khagaria) | BR – 34 |
मुंगेर (Munger) | BR – 08 |
लखीसराय (Lakhisarai) | BR – 53 |
बेगूसराय (Begusarai) | BR – 09 |
शेखपुरा (Sheikhpura) | BR – 52 |
Bihar Ke Jile Ka Naam, विडिओ के रूप में देखने के लिए इस विडिओ को देखें –
Summary –
तो दोस्तों, बिहार के जिले बारे में यह जानकारी आपको कैसी लगी हमें जरूर बताए नीचे कमेन्ट बॉक्स के माध्यम से, यदि आपके पास इससे जुड़ा कोई सवाल या सुझाव हो तो उसे भी जरूर लिखें, धन्यवाद 🙂